Tuesday, December 30, 2025

Happy New year everyone 2026 may come with health wealth and prosperity to you and your loved one!

 

Happy New year everyone 2026 may come with health wealth and prosperity to you and your loved one!


हम नव युग की नयी भारती, नयी आरती
हम नव युग की नयी भारती, नयी आरती

हम स्वराज की ऋचा नवल
भारत की नवलय हों
नव सूर्योदय, नव चंद्रोदय
हमी नवोदय हों

रंग, जाति, पद भेद रहित
हम सबका एक भगवान हो
संतान हैं धरती माँ की हम
धरती पूजा स्थान हो
धरती पूजा स्थान हो

पूजा के खिल रहे कमल दल
हम भवजल में हों
सर्वोदय के नव वसंत के
हमी नवोदय हों

मानव हैं हम, हलचल हम
प्रकृति के पावन वेश में
खिलें-फलें हममें संस्कृति
इस अपने भारत देश की
अपने भारत देश की

हम हिमगिरि, हम नदियाँ
हम सागर की लहरें हों
जीवन की मंगलमति के
हमी नवोदय हों

हरी दूधिया क्रांति शांति के
श्रम के बंदनवार हों
भागीरथ हम धरती माँ के
सुरम पहरेदार हों
सुरम पहरेदार हों

सत्य शिव सुंदर की पहचान
बनाए जग में हम
अंतरिक्ष के यान ज्ञान के
हमी नवोदय हों

हम नव युग की नयी भारती, नयी आरती
हम नव युग की नयी भारती, नयी आरती

हम स्वराज की ऋचा नवल
भारत की नवलय हों
नव सूर्योदय, नव चंद्रोदय
हमी नवोदय हों

हमी नवोदय हों
हमी नवोदय हों
हमी नवोदय हों 

No comments:

Post a Comment

Navodaya vidyalaya

 मेरे प्रिय नवोदय साथियों, आज मैं तुमसे दिल की बात करने आया हूँ—एक ऐसी बात, जो सिर्फ शब्द नहीं बल्कि तुम्हारे जीवन का उद्देश्य बन सकती है। ह...