Tuesday, February 8, 2022

मेरे सपने मेरा नवोदय

 कई बार अब भी पहुँच जाता हूँ ,


उस प्रांगन में - सपनों में ही सही ,

शायद कुछ छूट गया है मेरा वहाँ ,

उसी को बटोरने पहुँच जाता हूँ।

हौले से उन दीवारों को छूता हूँ ,

धीरे से हॉस्टल के कमरे की किड़ाव खोलता हूँ ,

एक चक्कर उस खेल के मैदान का मार आता हूँ ,

उस बेंच पर अपने खुरचे शब्द ढूँढ़ता हूँ।


उस कोने में पहुँचता हूँ, जहाँ गिराये थे मैंने कभी आँसू

मेस में पहुँचकर चम्मचों की आवाज सुनता हूँ ,

न जाने किस कोने में बसी पड़ी है अभी भी ये यादें ,

मैं अक्सर सपनों में अब भी अपने स्कूल जाता हूँ।

कॉपी पेस्ट 

आनन्द मेहरा

1989-1996 बैच

जवाहर नवोदय विद्यालय , ताड़ीखेत ( अल्मोड़ा ) - उत्तराखंड की फेसबुक वॉल से।



No comments:

Post a Comment

Why Do Indian Trucks Have “Horn OK Please” Written on the Back?

  Why Do Indian Trucks Have “Horn OK Please” Written on the Back? If you have ever traveled on Indian highways, you have probably noticed a ...